Baghmara Election 2023: मेघालय की बाघमारा विधानसभा सीट पर मतगणना पर सभी की नजरें जमी हैंं. यह ऐसी सीट है जहां 10 साल से निर्दलीय सैमुअल एम संगमा (SAMUEL M SANGMA) जीत रहे हैं. इस बार उन पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने दांव लगाया है. वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) ने अल्फोंस च संगमा (ALPHONSE CH. SANGMA), आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) ने डॉ. सालजगरिंगरंग आर. मारक (DR. SALJAGRINGRANG R. MARAK) को चुनाव लड़ाया.