4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live: आज 5 जून को श्रीराम जन्मभूमि स्थित भव्य राम मंदिर के पहले तल पर बने राजदरबार में आज भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न के दौरान यह शुभ आयोजन संपन्न किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्य वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को संपन्न करेंगे। मंदिर परिसर को धार्मिक ऊर्जा और भव्यता से सुसज्जित किया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह वैदिक वातावरण में रंगा नजर आ रहा है।
11:05 AM
अयोध्या राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya pic.twitter.com/AHbPk5Dv6H
— ANI (@ANI) June 5, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर पहुंच गए हैं। राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के दर्शन कए इसके बाद वे पूजन में शामिल हो गए हैं।
10:45 AM 
सीएम योगी ने की हनुमान गढ़ी की परिक्रमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और उन्हें भोग अर्पित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में परिक्रमा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
10:43 AM 
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। वे राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए राम मंदिर की ओर रवाना हो गए हैं। धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होने के बाद, मुख्यमंत्री आरती में शामिल होकर भगवान श्रीराम की आराधना करेंगे।
10:40 AM 
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा- सीएम योगी

प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!
10:32 AM 
गुजरात के कारोबारी ने दान किए हीरे, सोने-चांदी के आभूषण
आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रूबी से बने 11 मुकुट दान किए गए हैं।
सोने-चांदी, हीरे से बने गले का हार, कुंडल, माथे का तिलक, जैसे कई आभूषण पहनेंगे भगवान राम।
राम दरबार के लिए सूरत के एक कारोबारी ने आभूषण दान किए हैं। कारोबारी मुकेश पटेल ने हीरे जड़े सोने-चांदी के आभूषण दान किए हैं। इन आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रूबी से बने 11 मुकुट हैं। इसके अलावा, आभुषणों में गले का हार, कुंडल, माथे का तिलक, और धनुष-बाण भी दान किए गए हैं।
10:00 AM 
शेषावतार मंदिर में लक्षमणजी की प्राण प्रतिष्ठा
राम दरबार और परकोटे के बीच बने 6 मंदिरों के साथ शेषावतार मंदिर में लक्षमणजी की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। भले ही शेषावतार मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है, लेकिन गृभग्रह का निर्माण पूरा हो गया है। इसके चलते ट्रस्ट की ओर से लक्षमण जी की वनवासी मुंद्रा में प्रतिमा स्थापित की गई है।
अनुष्ठान की शुरुआत
अयोध्या राम मंदिर परिसर को धार्मिक ऊर्जा और भव्यता से सुसज्जित किया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह वैदिक वातावरण में रंगा नजर आ रहा है।
प्रातः 6:30 बजे सभी आचार्यों ने यज्ञ मंडप में प्रवेश कर विधिवत अनुष्ठान की शुरुआत की। बीते दिन शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आज सुबह 6:45 बजे आठों मूर्तियों को चेतन अवस्था में लाया गया। इसके बाद उन्हें पवित्र जल से स्नान कराया गया और वैदिक मंत्रों का जाप प्रारंभ हुआ।
इन मंदिरों की भी होगी प्राण प्रतिष्ठा

ईशान कोण शिवलिंग
अग्निकोण श्रीगणेश
दक्षिण मध्य महाबली हनुमान
नैऋत्य कोण सूर्य देव
वायव्य कोण मां भगवती
उत्तर मध्य मां अन्नपूर्णा
मुख्य मंदिर प्रथम तल श्रीराम दरबार
दक्षिण पश्चिम परकोटा शेषावतार

11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:00 बजे श्री रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और फिर राम मंदिर पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल लेंगे।
17 मिनट में होगी प्राण प्रतिष्ठा
इस धार्मिक आयोजन की मुख्य विधि अभिजीत मुहूर्त (11:45 बजे से 12:45 बजे तक) के विशेष 17 मिनट की अवधि में पूरी की जाएगी। सुबह 11:25 से 11:45 बजे के बीच रामदरबार सहित परकोटे में बने सात अन्य मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की विधियां पूर्ण की जाएंगी।
प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद दोपहर 12:00 बजे महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 से 1:00 बजे तक प्रसाद ग्रहण करेंगे।
महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में आयोजित कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे, जिनमें नगर निगम द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उनके संबोधन की संभावना है।
Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सदियों तक चमकेंगी इस पत्थर से बनी मूर्तियां

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: प्रसिद्ध मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय ने राम दरबार की मूर्तियों के निर्माण में उपयोग किए गए पत्थरों की गुणवत्ता और चयन प्रक्रिया के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..
The post Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha Live: अयोध्या में सजा भव्य राम दरबार, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ appeared first on Bansal news.