राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। समाज कल्याण व महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। समारोह में राज्यभर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।