Alongtaki Election 2023: नगालैंड की अलोंगटकी (ST) विधानसभा सीट (Alongtaki Assembly Seat) बेहद ही खास सीटों में शुमार है. इस सीट पर 2018 के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी तेमजेन अलोंग (Temjen lmna Along) ने एनपीएफ के डॉ. बेंजोंग्लिबा ऐयर (DR. BENJONGLIBA AIER) को 86 मतों के अंतराल से शिकस्त दी थी. साल 1974 से अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस 3 तो भाजपा 2 बार जीत दर्ज कर चुकी है. इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और सीटिंग विधायक तेमजेन अलोंग (Temjen lmna Along) और जनता दल यूनाइटेड जे लानू लोंगचर (J. LANU LONGCHAR) को मैदान में उतारा है.