4078145881738806504
14271021545470334915

जिले के सरायपाली ब्लाक स्थित सिंघोंडा में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति का 30 वें महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिरकत की महासभा में अघरिया समाज के हजारों लोग शामिल हुए।

इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अघरिया समाज की मांग पर अनेक घोषणाएं की हैं। ओपी चौधरी ने कहा की आज वे अघरिया समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगामी पीढ़ी कों देश में बदलते परिस्थिति के अनुसार आगे बढ़ने और आने वाले समय में समाज के युवा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम करने की अपील की मीडिया से बातचीत में ओपी चौधरी ने कहा झारखण्ड में माफिया राज से मुक्ति पाने के लिए झारखण्ड की जनता भाजपा कों अपना जनादेश देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *