छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए सभी जिले में आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वही रायपुर जिले के आरंग जनपद पंचायत के आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होते ही लोगों के बीच जनपद सदस्य चुनने की चर्चा अब शुरू हो गई है, वही जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 से भाजपा युवा नेता रवि साहू दावेदारी पेश की है।
बता दें रवि साहू पूर्व से ही समाज सेवा, जन कल्याण और राजनीति में अच्छा अनुभव रखने वाले माने जाते हैं। रवि साहू को बुजुर्ग हो या फिर महिला बच्चा हो या युवा सभी को अपना परिवार मानकर कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में भी लोगों के हक के लिए आधिकारी हो या कर्मचारी अपनी बात की निर्भिकता और निडर होकर रखें हैं। यही वजह है कि रवि साहू लोगों के बीच हमेशा चर्चाओं में रहते है।
रवि साहू का जन्म ग्राम परसदा में हुआ और उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा गांव में रहकर ही पूरी की।इसके साथ ही भारतीय जानता पार्टी के युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर शुरू कर आज आरंग विधान सभा के मीडिया प्रभारी है। इस लिए रवि साहू की जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।