MCD Standing Committee Election Row: एमसीडी की नवनिर्वाचित मेयर शैली ऑबराय ने 25 फ़रवरी यानी शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद सदन स्थगित करते हुए कहा था कि 27 फ़रवरी को स्टैंडिग कमेटी का चुनाव दोबारा होगा. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने पाया कि रेगुलेशन 51 के मुताबिक, ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि मेयर के पास चुनाव रद्द करने की कोई भी संवैधानिक शक्ति है. कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार 27 फरवरी को तय की है और मेयर शैली ओबरॉय से जवाब देने को कहा है.