सीएम विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। 12 बजे जयस्तंभ चौक में शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 1 बजे सोनाखान में शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.20 बजे बालोद में शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। शाम 5 बजे न्यू सर्किट हाउस में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य सहकारी बैंक, जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ करेंगे।