काशी बाई के निधन को बताया परिवार के लिए अपूरणीय क्षति, बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना रायपुर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशी बाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना पर संवेदना जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *