रायपुर, लोकभवन में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और प्रशासन में जवाबदेही को मजबूत करना है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *