रायपुर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विमानतल पर उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू, जनप्रतिनिधि अशोक बजाज, मुख्य सचिव विकासशील तथा पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजधानी में प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई थीं। उनके आगमन के दौरान राज्य के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी रही।