रायपुर : छत्तीसगढ़ में टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत ग्रामोद्योग विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में टेक्निकल टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अधिकारियों ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बाजार विस्तार, रिसर्च और इनोवेशन की संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए जरूरी कुशल मानव संसाधन तैयार करने में शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों की भूमिका अहम होगी। इसके लिए संबंधित संस्थानों से समन्वय कर प्रशिक्षण और Skill Development की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।

Agro से Medical Textile तक संभावनाओं पर चर्चा

बैठक में टेक्निकल टेक्सटाइल के अलग-अलग क्षेत्रों को लेकर भी चर्चा हुई। इनमें Agro Textile, Medical Textile, Construction Textile और Smart Textile प्रमुख रहे। इसके अलावा Sports, Home और Clothing से जुड़े टेक्सटाइल उत्पादों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने इस बात पर मंथन किया कि प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों और औद्योगिक संभावनाओं का उपयोग करते हुए टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर को किस तरह विकसित किया जा सकता है। इसके लिए बाजार की जरूरतों, अनुसंधान और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा सहित उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा, NIT, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर प्रदेश में टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर के विकास के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *