4078145881738806504
14271021545470334915

PM श्री स्कूल में दिखा ‘गुरुकुल मॉडल’! योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बड़ा संदेश

ByThepublic

Feb 13, 2026 #Akhra School, #Annual Function, #Chhattisgarh education, #chhattisgarh news, #Chhattisgarh Yoga Commission, #durg news, #Education News, #Gurukul System, #Holistic Education, #Middle School News, #Moral Education, #Patan Durg, #PM Modi education, #PM Shri School, #PM Shri Yojana, #Primary school news, #Roopnarayan Sinha, #Sanskar in Education, #Saraswati Vandana, #School Annual Day, #School Cultural Program, #Sports and Music in School, #Student Award Ceremony, #Yoga in School, #Yogasan Performance, #अखरा स्कूल, #खेल और संगीत, #गुरुकुल परंपरा, #छत्तीसगढ़ योग आयोग, #छत्तीसगढ़ शिक्षा, #छत्तीसगढ़ समाचार, #छात्र सम्मान समारोह, #दुर्ग न्यूज़, #नरेंद्र मोदी शिक्षा, #नैतिक शिक्षा, #पाटन दुर्ग, #पीएम श्री योजना, #पीएम श्री स्कूल, #योगासन, #रूपनारायण सिन्हा, #वार्षिकोत्सव, #शिक्षा में संस्कार, #शिक्षा समाचार, #समग्र शिक्षा, #सरस्वती वंदना, #सांस्कृतिक कार्यक्रम, #स्कूल में योग, #स्कूल वार्षिकोत्सव
PM Shri School annual function Durg

आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं शिष्टाचार का समावेश अत्यंत आवश्यक है। गुरुकुल परंपरा की मूल भावना को अपनाते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना समय की आवश्यकता है।उक्त विचार श्री रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा पीएम श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा (पाटन), जिला दुर्ग के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए गए।

श्री सिन्हा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय की संकल्पना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधायुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करना है। इस पहल के अंतर्गत शिक्षा के साथ-साथ संगीत, खेल एवं योग जैसी गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा द्वारा की गई। अतिथियों का शाला प्रबंधन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, योगासन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *