4078145881738806504
14271021545470334915
National Science Seminar Dantewada

जिले में विद्यालयीन छात्रों में वैज्ञानिक खोज एवं विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने तथा उभरते वैज्ञानिकों को अपने विचारों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के तहत आज जिले में जिला एवं जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर अपने शोध पूर्ण विचार और प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनुष्का नाग (शास. क. उ. मा. वि. कटेकल्याण) ने प्रथम स्थान, मोहम्मद गुलफाम (शास. उ. मा. वि. गीदम) ने द्वितीय स्थान तथा पोडि़याम सोनू (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुआकोण्डा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जोन स्तरीय प्रतियोगिता में श्रृष्टी ढाली (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सुकमा) ने प्रथम स्थान, अदिती नेताम (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बीजापुर) ने द्वितीय स्थान, और अनुष्का नाग (शास. क. उ. मा. वि. कटेकल्याण) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती साधना उरकुड़े, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दंतेवाड़ाय डॉ. फिरदौस, व्याख्याता कन्या शिक्षा परिसर पातररासय तथा श्रीमती तुमेश्वरी साहू, व्याख्याता शा. क. उ. मा. वि. बचेली उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, सहायक परियोजना अधिकारी श्री केशव सिंह, प्राचार्य श्रीमती नेहा नाथ, सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *