4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (CCCI) के चुनाव को लेकर आज चुनाव समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि चेंबर चुनाव 2025 पुराने संविधान के तहत ही संपन्न होगा। चुनाव 10 चरणों में पूरे प्रदेश में कराए जाएंगे, जिसमें रायपुर समेत 26 जिलों में मतदान प्रक्रिया होगी।

रायपुर जिले में 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री पदों के लिए चुनाव होंगे, जबकि अन्य जिलों में 1 उपाध्यक्ष और 1 मंत्री पद के लिए मतदान होगा। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए कुल 27,480 मतदाता मतदान करेंगे।

निर्वाचन समिति का निर्णय

निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की ओर से उप सचिव रेना जमील द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के बाद समिति ने यह निर्णय लिया की पुराने संविधान के अनुसार ही वर्तमान चेंबर चुनाव 2025 को संपन्न किया जाएगा। वर्तमान प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के साथ रायपुर सहित 26 जिलों के लिए 10 चरण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी जिसमें भिलाई और रायपुर जिले में दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *