सैकड़ों वर्षों तक उपेक्षित रहने वाली राम नगरी अब अपने आध्यात्म के गौरव को फिर से आत्मसात कर रही है. यही कारण है कि इन दिनों अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं में से 20 से 25 प्रतिशत विदेशी या फिर भारतीय मूल के नागरिक हैं. पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्ष 2022 में लगभग ढाई करोड़ श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे थे जिसमें से 20 से 25 प्रतिशत विदेशी थे. वहीं, 2023 में प्रतिदिन करीब 30 हजार राम भक्त दर्शन के लिए यहां आ रहे हैं