NIA Raid in MP. योगेश भाटी और नागदा थाना क्षेत्र के ग्राम रत्नाखेड़ी में राजपाल चंद्रावत के यहां एनआईए ने छापे मारे. दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. दोनों संदिग्धों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. योगेश और राजपाल पर आरोप है कि पंजाब के मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस ऑफिस पर रॉकेट दागा था और सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में आरोपियों को नागदा में पनाह दी थी. हालाकि पकड़ाए संदिग्ध योगेश का स्टेटमेंट सामने आया है उसने कहा है कि उसका सिद्धू मुसेवाला और किसी को शरण दिलवाने से कोई लेना देना नहीं है. एनआईए ने योगेश और राजपाल के पास से मोबाइल फोन जब्त किए हैं. छापे में दोनों के घर से और क्या मिला है क्या नहीं, इसकी जानकारी का अब तक खुलासा नहीं किया गया है.