Gold Smuggling Case: स्वप्ना ने बताया, “एम शिवशंकर (केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव) के असली रंग का पता चलने के बाद मैंने सच्चाई का खुलासा करना शुरू किया. मुझे विजय पिल्लई नाम के एक व्यक्ति का एक गुमनाम फोन कॉल आया. वह समझौता वार्ता के लिए आया था. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु से बाहर चले जाओ और जगह छोड़ दो. सीपीएम पार्टी के सचिव गोविंदन मास्टर ने उनसे कहा था कि मुझे धमकाओ. उन्होंने मुझे पिनाराई विजयन, उनकी बेटी और व्यवसायी युसुफ अली के बारे में मुंह बंद रखने के लिए कहा है. उन्होंने मुझे 30 करोड़ रुपये की पेशकश की.”