4078145881738806504
14271021545470334915

तीन रुपए सस्ता पेट्रोल.. है ना ये अच्छी खबर। देशभर के रिलायंस अधिकृत जिओ बीपी ने अपने पेट्रोल पंपों में ग्राहकों को राहत देने के लिए “हैप्पी आवर्स” योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत कार-बाइक सहित अन्य वाहन चालकों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 3 रुपए सस्ते दर पर पेट्रोल दिया जाएगा। कंपनी की ये योजना 28 अक्टूबर से शुरू हुई है और 19 नवंबर तक लागू रहेगी। इसका सीधा मतलब है कि आप 19 नवंबर तक 3 रुपए सस्ते में पेट्रोल डलवा सकते हैं।

बता दें कि लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई आम आदमी का पीछा नहीं छोड़ रही है। खाने-पीने की चीजों के साथ पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे है। लिहाजा आम आदमी का खर्च बढ़ गया है। ऐसे में आम आदमी सरकार की ओर राहत भरी नजर से देख रहा है, लेकिन कहीं से भी राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। ऐसे में पेट्रोलियम कंपनी की ओर दी जारी छूट से लोगों को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.90 रुपये और डीजल की कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *