रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में राजधानीवासियों ने 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रुककर नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।

आयोजन की प्रमुख विशेषताएं:

  • 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान: मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ का शुभारंभ: रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ को लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में डिजिटल स्क्रीन टाइम घटाकर किताबों के प्रति रुचि बढ़ाना है।

  • जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। विकसित भारत का उनका संकल्प आज देशवासियों का सामूहिक संकल्प बन चुका है।

समारोह में नॉन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित कई जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *