4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं. पूरे शहर में उत्सव का माहौल है और इस अवसर को भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने कई योजनाएँ तैयार की हैं. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और विशेष आयोजनों के माध्यम से राज्य के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को उजागर करने की तैयारी की जा रही है.

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी, जिसके चलते हर साल इस दिन राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष, 3 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम 4 से 6 नवंबर तक नवा रायपुर मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है. पहले दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे.

इस अवसर पर आज शाम एकात्म पथ पर 11,000 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया गया था, लेकिन कौशल्या माता मंदिर में दीपावली 1 नवंबर को मनाई जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस के साथ जुड़ा हुआ है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर कहा कि 25 साल के सफर में छत्तीसगढ़ ने तेजी से विकास किया है और हम जल्द ही विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *