मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई है. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत खत्म हुई है. मौजूदा स्थिति में राहुल गांधी अगले 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. ऐसे में देश की राजनीति के लिए बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि साल 2024 में कांग्रेस पार्टी के भीतर और विपक्ष की तरफ से भी पीएम नरेंद्र मोदी के सामने मुकाबले में कौन चेहरा सामने आएगा.