4078145881738806504
14271021545470334915

एमएचए ने केंद्रीय गृहमंत्री पुलिस पदक की घोषणा की। इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा। प्रदेश के 181 अधिकारी जवान पदक से सम्मानित होंगे। एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे,एसपी आई के एलेसेला, समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक को केंद्रीय गृह मंत्री का पुलिस पदक मिलेगा। सबसे अधिक जवान कांकेर नक्सल मुठभेड़ मामले में सम्मानित होंगे।

आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एनआईए में पदस्थापना के दौरान  इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी इन्वेस्टिगेशन में केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *