Strawberry Farming: सहारनपुर जिला उद्यान विभाग की जागरूकता की वजह से जनपद में इस वर्ष स्ट्रॉबेरी की खेती का रकबा बढ़कर करीब 12 हेक्टेयर हो गया है. जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार के मुताबिक, किसान स्ट्रॉबेरी की खेती एक हेक्टेयर में करता है, तो उसे 6 माह की इस फसल में 8 से 10 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है. साथ ही सरकार भी अनुदान दे रही है.