सीएम साय का दौरा : सीएम विष्णुदेव साय आज जांजगीर चाँपा और महासमुंद के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे कई लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जांजगीर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रेटर्स हब के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मागांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जांजगीर के हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं 2:30 बजे जांजगीर से महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। जहां पर महासमुंद में विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।