उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में गुरुवार को एम्स ऋषिकेश से करीब दो किलोग्राम टीबी रोधी दवा पहुंचाई गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ड्रोन द्वारा दवा पहुंचाए जाने का वीडियो शेयर किया है और कहा है कि ड्रोन का प्रयोग भविष्य में मानव अंग की डिलीवरी में भी किया जाएगा.