नगालैंड (Nagaland) में नेफियू रियो ने मंगलवार को पांचवें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें एनडीपीपी के सात मंत्री और भाजपा के पांच मंत्री शामिल थे. अब यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और जनता दल-यूनाइटेड सहित सभी दल सरकार को समर्थन दे रहे हैं. इससे यहां विपक्ष की संभावना शून्य हो गई है.