Satish Kaushik Death: बिजवासन के फॉर्म हाउस से सबसे पास में गुरुग्राम का फोर्टिस हॉस्पिटल पड़ता है. रात के वक्त सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ने पर उनके साथ मौजूद लोग ही उन्हें लेकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे. यहां आने से पहले पुलिस को किसी ने कोई जानकारी नहीं दी. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने से पहले ही सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया था.