Businessman Used a Smartwatch Camera to Record Bribe: कर्नाटक में एक व्यापारी श्रेयस कश्यप ने केएसडीएल के अध्यक्ष और BJP विधायक के बेटे के रिश्वत मांगने पर सारी बातचीत को एक स्मार्ट वॉच के कैमरे की मदद से रिकॉर्ड कर लिया. स्मार्ट-वॉच को एक जासूसी कैमरे की तरह इसलिए इस्तेमाल किया गया क्योंकि विधायक के बेटे मदल प्रशांत के ऑफिस में रिकॉर्डिंग को रोकने के लिए एक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. जिसमें व्यवसायियों को बातचीत के दौरान मोबाइल फोन सहित सभी निजी उपकरणों को बाहर छोड़ना पड़ता था. उनको व्हाट्सएप और मैसेजिंग ऐप के जरिये भी किसी से बात करने की अनुमति नहीं थी. बाद में लोकायुक्त ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया.