विदेशों में खालिस्तान समर्थकों ने अपनी हलचल बढ़ा दी है. संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस), यूनाइटेड किंगडम (यूके) और कनाडा में खालिस्तान समर्थक संस्थाओं ने अमृतपाल सिंह को समर्थन दिखाने और उसे गिरफ्तार न करने के लिए भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों को निशाना बनाते हुए, हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं.