4078145881738806504
14271021545470334915
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए शुक्रवार को सीएम साय ने कांग्रेस को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में सभी संबंधितों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस का स्कोर शून्य रहा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के गड्ढों को पाटते हुए हमने विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी। कांग्रेस ने पीएम आवास के लिए पैसा क्यों नहीं दिया, ये मैं पूछना चाहता हूं। कांग्रेस की प्राथमिकता में गरीब नहीं हैं। हमारी सरकार बनते ही पहला निर्णय पीएम आवास देने का था।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार CG PSC में देखा गया। आज इस मामले की जांच तेजी से हो रही है। इस बार परीक्षा पारदर्शिता से पूरी हुई। सीएम साय ने महाभारत का जिक्र किया। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया। झारखंड और दिल्ली में नई शराब नीति की प्रेरणा भूपेश सरकार से मिली। ऐसा लग रहा था कि, सभी जगह एक ही सिंडिकेट काम कर रहा था। संसाधनों की ऐसी लुटखसूट छत्तीसगढ़ में कभी नहीं मची थी।

हमारी सरकार में लोगों को सभी योजनाओं का मिल रहा लाभ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने सदन में मेरी फोटो को लेकर टिप्पणी की थी। मुझे काम करने में ज्यादा विश्वास है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में विज्ञापन का बजट सबसे ज्यादा था। कांग्रेस ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि भी रोक दी थी। आज भ्रष्टाचार कार्यों में एसीबी का खौफ है वो कांग्रेस सरकार में नहीं था। कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर दुष्प्रचार भी किया। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि, 25 से अधिक किसान कौन हैं जिन्होंने धान बेचा। हमारी सरकार में सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *