Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर में एक युवती द्वारा अंंतरजातीय विवाह (Intercaste Marriage) करने से उसका भाई नाराज हो गया. गुस्से में आया भाई शादी के पांच दिन बाद ही अपनी नवविवाहित बहन और बहनोई का अपहरण (Kidnapping Sister and Brother in law) कर ले गया. लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपति को सकुशल छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.