Rajasthan Most Beautiful village Mandawa: भारत की आत्मा गांवों में बसती है. इस बात को पूरी तरह से चरितार्थ करता है राजस्थान का मंडावा गांव. राजस्थान के शेखावाटी इलाके के झुंझुनूं जिले का यह गांव अपने आप में अनूठा है. इसे राजस्थान की फिल्म सिटी भी कहा जाता है. विदेशी सैलानियों की यह पहली पसंद है. यहां ग्रामीण और शहरी जीवन का बेजोड़ संगम है. यहां गोबर से लेपी हुई झोंपड़िया भी हैं और फाइव जैसी सुविधा वाले होटल भी. राजस्थान के इस गांव में बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी ‘PK’, ‘पहेली’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जब वी मेट’ और ‘कच्चे धागे’ समेत कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. रिपोर्ट कृष्ण शेखावत.