4078145881738806504
14271021545470334915

छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर जैसे हालात हैं। 24 घंटे तक रात के तापमान में ज्‍यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे जरूर राहत मिलेगी। अगले तीन दिनों तक क्रमिक वृद्धि हो गई। मौसम विभाग ने अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहा। ठंडी हावा से प्रदेश में रात के समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन के समय में भी ठंडी का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे ज्‍यादा तापमान दिन का 30 डिग्री सेल्सियस सुकमा में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम तापमान रात का 5.3 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *