4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (1 अप्रैल) को कैबिनेट बैठक हुई। मंत्री कैलाश कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में सीएम राइज स्कूल के नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। अब सांदीपनि स्कूल के नाम से जाएगा।

मोहन यादव कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

शिक्षा क्षेत्र में बदलाव

सीएम राइज स्कूल का नया नाम – अब इसे संदीपनि स्कूल के नाम से जाना जाएगा।

स्कूल की डिजाइन में भगवान श्रीकृष्ण की छवि शामिल की जाएगी।

85 लाख छात्रों को अप्रैल माह में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।

महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं

कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल के लिए केंद्र सरकार से 224 करोड़ रुपये मिले हैं।

उद्योगिक क्षेत्रों में महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे।

5,000 महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

किसानों के लिए राहत

गेहूं खरीदी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,600 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया।

14.76 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 8 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी पहले ही हो चुकी है।

प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें।

परिवहन नीति में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत अब सरकार बसें नहीं खरीदेगी, बल्कि PPP मॉडल के तहत प्राइवेट ऑपरेटर्स से बसें चलाई जाएंगी।

होल्डिंग कंपनी बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा।

आईटी सिस्टम लागू कर टिकट व्यवस्था सख्त की जाएगी, जिससे टिकट चोरी पर रोक लगेगी।

कार्गो सेवा भी शुरू की जाएगी।

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

अब 7वें वेतनमान के अनुसार भत्ते दिए जाएंगे, जबकि पहले 6वें वेतनमान के आधार पर भत्ता मिलता था।

इससे सरकार पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा।

27 अप्रैल को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *