4078145881738806504
14271021545470334915

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में “सभी के लिए आवास” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 नई आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल विहार योजना” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों को किफायती और पक्के आवास उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर यह एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत हर शहरी गरीब को छत मुहैया कराने का सपना साकार हो रहा है। इसी को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में ‘अटल विहार योजना’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत, शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के आवासहीन लोगों को कम लागत में घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।”

7 स्थानों पर 1650 मकानों का निर्माण
मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ की गई इन परियोजनाओं के तहत राज्य के सात विभिन्न स्थानों—भूरकोनी ( रायपुर), पथर्रा (राजिम), खरतुली (धमतरी), सिहाद (धमतरी), पुलगांव (दुर्ग), गुरूर (बालोद), और कोकड़ापारा (बीजापुर)—में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, और एमआईजी श्रेणी के मकानों का निर्माण होगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 300 करोड़ रुपये है, जिसमें कुल 1650 मकान बनाए जाएंगे। इनमें 1452 मकान ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लिए तथा 200 मकान एमआईजी श्रेणी के लिए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *