Demand to Introduction of Women Reservation Bill: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) की MLC बेटी के कविता ने महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) के मुद्दे पर 10 मार्च को जंतर-मंतर पर धरना देने का फैसला किया है. कविता ने बीजेपी को 2014 और 2019 के आम चुनावों के घोषणापत्र के वादे की याद दिलाई. बीआरएस पार्टी की नेता के कविता ने कहा कि ‘हम बीजेपी से मांग करते हैं कि आपने 2014 और 2019 के चुनावों में देश के लोगों से जो वादा किया था, वह आपको निभाना चाहिए. महिला आरक्षण विधेयक को इस संसद सत्र या अगले सत्र में पेश करें.’