Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 18 फरवरी को है जिसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि में इस बार प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. पूजा के लिए चार पहर के मुहूर्त हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग से लेकर वरियानो योग तक का मुहूर्त काफी शुभ बना हुआ है.