4078145881738806504
14271021545470334915

PFI Connection in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में बीते 7 साल में हुए 229 दंगों में कई देश विरोधी गतिविधियां सामने आई थीं. साल 2015 में दंगे के 62 मामले दर्ज किए गए. इनमें 179 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि 135 आरोपियों को सजा भी मिली. 2016 में 59 मामले दर्ज हुए. इनमें 177 आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि 109 आरोपियों को सजा मिली. साल 2017 में 39 मामले दर्ज हुए. इनमें 125 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. जबकि 75 को सजा हुई. 2018 में 24 दंगों में 79 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. इनमें से 31 को सजा सुनाई गयी. 2019 में 15 मामलों में 52 लोग गिरफ्तार किए गए इनमें से 21 आरोपियों को सजा हुई. साल 2020 में 20 मामले दर्ज हुए. इनमें 70 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. इनमें से 34 को सजा सुनाई गयी. साल 2021 में 9 मामले दर्ज हुए. इनमें 26 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि18 आरोपियों को सजा हुई. इस साल 2022 में फरवरी तक एक मामला दर्ज हुआ. इनमें दो आरोपी गिरफ्तार हुए और दोनों को सजा हुई.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *