4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Sharaabi Madam: स्कूल में शराबी मैडम का हंगामा, नशे में स्टाफ से बहसबाजी का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड MP Sharaabi Madam: स्कूल में शराबी मैडम का हंगामा, नशे में स्टाफ से बहसबाजी का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड Ind Vs Eng Test: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया, जानें क्या रहीं हार की बड़ी वजह Ind Vs Eng Test: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया, जानें क्या रहीं हार की बड़ी वजह Bhopal Shatabdi Express: दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने किया पथराव, C‑4 कोच की खिड़की टूटी, मची चीख-पुकार Bhopal Shatabdi Express: दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने किया पथराव, C‑4 कोच की खिड़की टूटी, मची चीख-पुकार

MP Finance Department Promotion Deputation Protest: मध्यप्रदेश की सरकार ने हाल ही में वित्त विभाग (Finance Department) के पदोन्नति (Promosyon) वाले 15 सेक्शन अधिकारी के पदों पर प्रतिनियुक्ति (Deputasyon) का निर्णय लिया है। कर्मचारी संघ को डर है कि यदि पदोन्नति के इन पदों पर प्रतिनियुक्ति हो जाती है, तो अन्य विभागों में भी इसका सिलसिला शुरू हो जाएगा।
जिसका पिछले कुछ दिनों से पूरजोर तरीके से विरोध शुरू हो चुका है। शुक्रवार, 6 जून से हस्ताक्षर अभियान (Hastakshar Abhiyan) भी शुरू कर दिया है। यह हस्ताक्षरित प्रतियां मुख्य सचिव (Chief Secretary) को सौंपी जाएगी। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन (Protests) का अगला चरण घोषित किया जाएगा। इससे हर साल पदोंन्नति के 49 मौके कम हो जाएंगे।
2 हजार कर्मचारियों के ​लेंगे हस्ताक्षर
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ (Ministry Service Officers Employees Union) ने शुक्रवार दोपहर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक (Ministry Service Officer Employees Union President Engr. Sudhir Nayak) ने बताया कि तीन बिल्डिंगों में मंत्रालय के 54 विभाग संचालित हैं। जिनमें 2 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हैं। जब तक सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं होते, अभियान चलता रहेगा।

प्रतिनियुक्ति पर आने के इच्छुक नहीं
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल (Ministry Service Officer Employees Union Executive President Rajkumar Patel) ने बताया कि एक तरफ 9 साल से पदोन्नतियां बंद हैं और दूसरी तरफ मंत्रालय में पदोन्नति के पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने की तैयारी की जा रही है। दूसरी तरफ जिन कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाया जा रहा है वे स्वयं मंत्रालय में आने के इच्छुक नहीं हैं।
यह खबर भी पढ़ें: MP में समयमान वेतनमान का सवाल: शिक्षकों को क्रमोन्नति के बाद चौथे समयमान वेतन का लाभ, मंत्रालयीन कर्मचारी वंचित क्यों ?
अधिकारी-कर्मचारी क्यों है परेशान
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष इंजी सुधीर नायक कहते हैं कि सहायक ग्रेड 2 अधिकारी की सेक्शन अधिकारी के पद पर पदोन्नति होती है। इसी तरह सहायक ग्रेड 2 के पद पर सहायक ग्रेड 3 की पदोन्नति होती है। सहायक ग्रेड 3 के पद पर सहायक ग्रेड 4 की पदोन्नति का 25 फीसदी कोटा है।
हर साल कम होंगे पदोन्नति के अवसर
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष इंजी नायक का मानना है कि जब तक प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी इन पदोन्नति वाले पदों पर जमे रहेंगे, तब तक नीचले सभी पदों की पदोन्नतियां थमी रहेगी। यदि सेक्शन अधिकारी से सहायक ग्रेड 4 तक की पदोन्नति की बात करें तो हर साल 49 पदोन्नति के अवसर चले जाएंगे।
MP Board Marksheet 2025: 10वीं और 12वीं के छात्रों को मार्कशीट के लिए अभी और 15 दिन करना होगा इंतजार

MP Board 10th 12th Marksheet 2025 Distribution Delay Update: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी और हाईस्कूल के छात्रों को मार्कशीट के लिए अभी और 15 दिन का इंतजार करना होगा। अमूमन हर साल परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिन के भीतर मार्कशीट वितरित हो जाती है। लेकिन इस बार एमपी बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत मार्कशीट एक माह देरी से वितरित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें…
The post मंत्रालय में प्रमोशन के पदों पर प्रतिनियुक्ति का विरोध: हर साल कम हो जाएंगे 49 मौके, अन्य विभागों में बन जाएगी ये प्रथा appeared first on Bansal news.