Bill Gates Met PM Modi: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने महामारी के दौरान डिजिटल भुगतान को अपनाने के लिए भारत की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि 200 मिलियन महिलाओं सहित कम से कम 300 मिलियन लोगों ने आपातकालीन डिजिटल भुगतान प्राप्त किया. ‘यह केवल इसलिए संभव था क्योंकि भारत ने वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता दी है, डिजिटल आईडी सिस्टम में निवेश किया है और डिजिटल बैंकिंग के लिए अभिनव प्लेटफॉर्म तैयार किया है.’