भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी खास रणनीति के तहत उन 160 सीटों को इस बार जीतने की कोशिश की है, जिन सीटों पर वह पिछले चुनाव में हार गई थी या वह कभी जीत नहीं पाई है. इन सीटों पर मिले फीड बैक के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है और इन स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की 50 से ज्यादा जनसभाएं कराने की तैयारियां हो रही है.