Bihar Politics: सम्राट चौधरी को भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी क्रम में मीडियाकर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से इसको लेकर सवाल पूछा. पहले तो राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दीं, लेकिन चलते-चलते उनहोंने जातिगत आधार पर विवादित बयान दे दिया.