तमिलनाडु में बिहार के मजूदरों पर हमले की खबरों ने एक बार फिर से बिहारवासियों की रोजगार की समस्या को सुर्खियों में लाने का काम कर दिया है. कई दशकों से रोजगार की तलाश में बिहार से पलायन जारी है जिसके कई कारण हैं लेकिन अहम बात यह है कि दशकों से समस्या जस की तस है.