Bageshwar Dham Updates: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश के विभिन्न हिस्सों में दिव्य दरबार लगाते रहते हैं. इस दरबार में वह पर्ची के माध्यम से लोगों को उनकी समस्याओं के बारे में बताते हैं और उसके समाधान के उपाय भी सुझाते हैं. दिव्य दरबार में एक शादीशुदा शख्स अजीबोगरीब इच्छा को लेकर पहुंचा.