4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking

रायपुरः वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है। अब राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, ताकि दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया बाधित न हो। हालांकि, अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री कराने पर नागरिकों को सामान्य शुल्क के अलावा अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जो दस्तावेजों के मूल्य के आधार पर तय किया जाएगा।

इन तारीखों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय संचालित रहेंगे:

  • 25 मार्च 2025– माता कर्मा जयंती
  • 29 मार्च 2025– माह का अंतिम शनिवार
  • 30 मार्च 2025– रविवार
  • 31 मार्च 2025– वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन

आम जनता को मिलेगी राहत

मार्च के अंतिम दिनों में दस्तावेजों की रजिस्ट्री के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में, इस निर्णय से नागरिकों को राहत मिलेगी और उन्हें अपनी जमीन-जायदाद या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *