4078145881738806504
14271021545470334915

टीआरपी डेस्क। अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए म्यूचुअल फंड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण नियमों और शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है। SIP एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए आप नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

बच्चे के नाम पर SIP शुरू करने के नियम

  • माता-पिता बिना किसी परेशानी के बच्चे के नाम पर SIP शुरू कर सकते हैं।
  • अधिकतर म्यूचुअल फंड कंपनियां नाबालिग के नाम पर SIP की सुविधा देती हैं।
  • SIP निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं होती, यानी आप अपनी सुविधानुसार निवेश कर सकते हैं।
  • इस खाते में बच्चा एकमात्र होल्डर होगा, यानी इसमें जॉइंट होल्डर की अनुमति नहीं होती।
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए 3-इन-1 अकाउंट (बैंक + ट्रेडिंग + डीमैट) खोला जा सकता है।
  • नाबालिग के नाम पर शेयर बाजार में निवेश करने की अनुमति होती है, लेकिन माता-पिता या अभिभावक की जिम्मेदारी होती है।

जरूरी दस्तावेज

अगर आप अपने बच्चे के नाम पर SIP शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे:

  1. बच्चे की उम्र का प्रमाण– बर्थ सर्टिफिकेट या पासपोर्ट।
  2. अभिभावक और बच्चे के रिश्ते का प्रमाण– माता-पिता का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र।
  3. माता-पिता का KYC (Know Your Customer) पूरा होना चाहिए।
  4. थर्ड पार्टी डिक्लेरेशन फॉर्म– क्योंकि 18 साल की उम्र तक माता-पिता के खाते से पैसे काटे जाते हैं।
  5. बैंक डिटेल्स और पैन कार्ड– माता-पिता को अपना पैन और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।
  6. नॉमिनी की अनुमति नहीं होती– चूंकि यह खाता नाबालिग के नाम पर होता है, इसलिए इसमें नॉमिनी नहीं जोड़ा जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *