राजधानी के रिंग रोड़ 2 पर तीन नए ब्रिज बनाने के लिए फाउंडेशन टेस्ट शुरू हो चुका है। रोड़ के हीरापुर, बंगाली होटल और कबीर नगर चौक पर यह ब्रिज बनाया जाएगा। शहर का दायरा बढ़ने से रिंग रोड़ 1 और 2 अंदर आ चुका है। इस पर दोनों सड़कों पर यातायात का भारी दबाव रहता है। पहले से ही यह क्षेत्र बड़े और भारी उद्योग से जुड़ा हुआ है।
CG News: रिंग रोड: और भी जगह ब्रिज की जरूरत
रिंग रोड नंबर 2 पर तीन ब्रिज नए बनाए जाने की योजना की नींव के परीक्षण की शुरुआत हो गई है। इस सड़क पर तीन ब्रिज से काम नहीं चल सकता है। लगभग 10 किमी की इस सड़क पर और चौराहे पड़ते हैं। इन जगह पर भी राहगीरों का आनाजाना लगा रहता है। गोगांव मोड़, सरोरा मोड़ और गोंदवारा चौक पर भी ब्रिज की जरूरत है। इन जगह पर भी राहगीरों की लगातार आवाजाही रहती है।
रिंग रोड़ अक्सर दुर्घटनाओं के कारण बदनाम
CG News: शहर के रिंग रोड़ नंबर 1 पर बने भाठागांव ब्रिज, कुशालपुर ब्रिज और रायपुरा ब्रिज की तर्ज पर यह कार्य पूरा किया जाएगा। टाटीबंध ब्रिज से होते हुए बंगाली होटल चौक के ऊपर, हीरापुर चौक चौक होते हुए कबीर नगर चौक के ऊपर से राहगीर निकल जाएंगे। ब्रिज के बनने से यहां पर लोगों को यातायात में होने वाले असुविधा से मुक्ति मिलेगी। रिंग रोड़ अक्सर दुर्घटनाओं के कारण बदनाम है।