Gangwar video in Punjab jail: पंजाब की गोइंदवाल जेल के भीतर हुई गैंगवार के वीडियो सामने आने के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार और जेल प्रशासन की नींद उड़ी हुई है. मामला जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या से जुड़ा है. न्यूज 18 इंडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया जिसके बाद सरकार एक्शन में आई है. इस मामले में 7 जेल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 5 जेल अधिकारी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.