नैनीताल नगरपालिका ने बोर्ड बैठक में लेक ब्रिज चुंगी में प्रवेश के लिए दिये जाने वाले टैक्स में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. जिसके बाद अब पर्यटकों को लेक ब्रिज चुंगी के लिए 50 रुपये के बजाय 100 रुपये देने होंगे. साथ ही, स्थानीय लोगों के लिए भी नगरपालिका ने टैक्स बढ़ा दिया है जिसके तहत स्थानीय वाहनों को सालाना पास बनवाने के लिए भी अब 500 के बजाए 800 रुपये देने होंगे